फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की मौत के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Fri, 05 Apr 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
22 मार्च को मिला था फिरोजाबाद के युवक का शव, एसपी से मिलकर परिजन ने न्याय दिलाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में 22 मार्च को मिले फिरोजाबाद के एक युवक के शव के मामले में परिजन ने थाना औंछा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि पुलिस जानकारी देनेे के बाद भी पूछताछ नहीं कर रही है। परिजन ने एसपी से युवक की हत्या की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

शुक्रवार को एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि फिरोजाबाद के थाना जसराना के शहदपुर निवासी सर्वेश कुमार शाक्य का शव 22 मार्च को औंछा क्षेत्र में नगला वंशी के पास मिला था। सर्वेश को फोन करके औंछा के एक युवक ने 21 मार्च को सौदा दिलाने के बहाने बुलाया था। सर्वेश औंछा में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। 21 मार्च की रात को सर्वेश की अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि सर्वेश औंछा में एक महिला से मोबाइल पर बात करता था। इसी महिला से वह युवक भी बात करता था जिसने सर्वेश को बुलाया था। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि इसी युवक ने महिला और उसके भाइयों से मिलकर सर्वेश की हत्या की है। जानकारी देने के बाद भी औंछा पुलिस आरोपियों से पूछताछ नहीं कर रही है। पैरवी करने पर पुलिस उनको धमका रही है। परिजन ने न्याय दिलाने की मांग की है। युवक के पिता विजय सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें