फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस नहीं कर रही दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी

Mon, 26 Feb 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नहीं कर रही दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन

-पीड़िता ने सोमवार को एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा कुरावली में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में स्थानीय पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। खुलेआम घूम रहे आरोपी धमका रहे हैं। परेशान पीड़िता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। अधिकारी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 21 दिसंबर 2023 को उसे जमीन के विवाद में समझौते के विवाद में आरोपी ने षडयंत्र के तहत अपने घर बुलाया था। वहां उसकी पिटाई की और आरोपी श्रवण ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी श्रवण और रीना वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रीना को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपी श्रवण और हरीश अभी तक फरार चल रहे हैं। फरार आरोपी मुकदमा को लेकर डरा धमका रहे हैं। उसने शिकायत भी कि लेकिन झूठे तथ्य लगाकर शिकायत खत्म कर दी गई। महिला भी जमानत पर आ गई और अब गवाहों को डरा धमका कर बयान बदलने को धमका रही है। आरोपी रसूखदार हैं और इनके विरुद्ध पहले भी मामले दर्ज हैं। वह व परिजन बेहद परेशान हैं। अब उसे पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है। 22 फरवरी को भी आरोपियों ने गवाहों को आकर धमकाया। जब प्रभारी निरीक्षक को फोन किया तो कहा कि विवेचना भोगांव ट्रांसफर कर दी गई है। पीड़िता ने कहा कि विवेचना किसी अन्य जिले की पुलिस से कराई जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें