फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में पाक समर्थन में नारेबाजी के मामले में 25 लोगों से पूछताछ, गाइड सहित दो हिरासत में

Sun, 07 Apr 2019 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। ताजमहल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 
विज्ञापन


मामले में अंकित कुमार नामदेव, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उपमंडल, ताजमहल ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अज्ञात है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। युवक के पास खड़े कई लोगों को पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई जानकारी नहीं मिली। 

विज्ञापन


गाइड बाबी सहित दो लोगों को थाने लाया गया है। बाबी आरोपी युवक की पीठ पर हाथ रखता हुआ नजर आ रहा है। मगर, पूछताछ में वो भी आरोपी को पहचान नहीं सका। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगी है। 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें गाइड और फोटोग्राफर भी शामिल हैं। उधर, क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाया चेहरा 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रायल गेट से प्रवेश किया था। यहां पर ही नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद वापस रायल गेट से बाहर निकल गया। अगर, इससे अंदर आ जाता तो कैमरे की जद में आ जाता। यहां काफी हाईटेक कैमरे लगे हुए हैं। इससे चेहरा भी साफ नजर आता। 

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि ताजमहल में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम को लगाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।



आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें