आगरा में एक थाना प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर/थानेदार) और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी के बीच बातचीत का ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें प्रभारी निरीक्षक पदाधिकारी को नसीहत देते सुने जा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि ऐसे राजनीति नहीं करोगे, हमने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।
दरअसल, जिलाधिकारी आवास के सामने एक कोठी के बाहर टाइल्स लगे हैं। उन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हैं। टाइल्स हटवाने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कुछ कार्यकर्ता कोठी के अंदर भी पहुंच गए थे। सूचना पर थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- आगरा के सपा नेता ने लगवाए थे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आपत्तिजनक पोस्टर, गिरफ्तार
इसके बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारी संजय जाट ने उन्हें फोन मिलाया । कहा कि मुकदमा दर्ज कराना है। निरीक्षक ने उन्हें बताया कि नेता क्या होता है। उसका काम क्या है। उन्होंने प्रदर्शन पर आपत्ति जताई। कहा कि मेरी छवि के बारे में किसी से भी पूछ लेना। मैंने अपनी छवि बनाई है। मेरे बारे में पता कर लेना, जिस तरीके से आज जो कुछ भी हुआ, यह बर्दाश्त से बाहर हैं।