कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में थाना पुलिस के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार आक्रोश की स्थिति बनी हुई थी। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सलावत नगर में भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना हुई। भाजपाइयों ने थाना घेरा।
इस मामले में इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप भी लगे। वहीं, बृहस्पतिवार की सायं सिकंदरपुर वैश्य गांव में बलवा की घटना हुई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को हटा दिया और नए थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता की तैनाती कर दी। कटरी क्षेत्र का यह थाना आपराधिक वारदातों के लिए काफी संवेदनशील है। आपराधिक मामलों में इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा पर लापरवाही के आरोप लगने के कारण एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बृहस्पतिवार की रात्रि को उन्हें हटा दिया और इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता को तैनाती दे दी है।