फोटो23सिढ़पुरा में लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक करती पुलिस । संवाद
सिढ़पुरा। नवरात्र और ईद-उल-फितर पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शहर के धर्मगुरु और प्रतिष्ठित लोग माैजूद रहे।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने सभी से आपसी सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ताकि अराजक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट आदि को वायरल न किया जाए। पुलिस सतर्कता से नजर रखेगी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, आशीष गुप्ता, गौरव पांडेय, अतर सिंह पाल, निजाम अहमद और वाहिद अली आदि मौजूद रहे।