फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट, मिश्रित इलाकों में नजर, पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस अधिकारी

Sun, 16 Apr 2023 01:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंटोला, न्यू आगरा, शाहगंज, लोहामंडी, जगदीशपुरा, ताजगंज में मिश्रित आबादी वाले इलाके आते हैं। शनिवार आधी रात के बाद से अधिकारी भ्रमण पर निकल गए। 
विज्ञापन
आगरा में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रयागराज में शनिवार रात को अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। आगरा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस नजर बनाए हुए हैं। देर रात से ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ भ्रमण पर निकल गए। कई इलाकों में फोर्स भी तैनात किया गया।

विज्ञापन


प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या की गई। इस घटना को अंजाम देने के मामले में तीन को हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद लखनऊ में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया।

रात में साइबर सेल को सक्रिय किया गया

आगरा में मंटोला, न्यू आगरा, शाहगंज, लोहामंडी, जगदीशपुरा, ताजगंज में मिश्रित आबादी वाले इलाके आते हैं। शनिवार आधी रात के बाद से अधिकारी भ्रमण पर निकल गए। गाड़ियों से इलाकों में पेट्रोलिंग की गई। यह देखा गया कि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर हत्याकांड के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की आंड़ में कोई शहर की फजा को खराब न कर दे। इसलिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए साइबर सेल को रात में सक्रिय कर दिया गया।

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस पहले से अलर्ट पर है। शहर के सभी थानों क्षेत्रों में पुलिस लगी हुई है। अगर, कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। देहात के शमसाबाद, खेरागढ़, सैंया, अछनेरा, मलपुरा, एत्मादपुर, खंदौली आदि थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कई जगह पर फुट और वाहनों से पेट्रोलिंग भी की।

गोपनीय जानकारी ले रही पुलिस

एलआईयू भी अलर्ट पर हो गई। कर्मचारियों ने गोपनीय जानकारी लेना शुरू कर दिया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी जा रही है, इस सबके बारे में गोपनीय जानकारी ली जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें