सांकेतिक जलाभिषेक किया
दोपहर में महिला पदाधिकारी हीरा देवी और नीतेश कुशवाहा के नेतृत्व में ताजगंज शमशान घाट के पास सांकेतिक जलाभिषेक किया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मनीष, लखन, कंचन, प्रिया सिकरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय जाट ने कहा कि रविवार रात से ही पुलिस ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश दी।
जलाभिषेक नहीं करने की कहने पर ऐसा हुआ। पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजमहल जाने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारियों के घरों में पहुंची थी। उन्हें समझाया गया।