फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आढ़ती की दुकान से उड़ाई 40 लाख से अधिक की नकदी, चालक को ये एक गलती पड़ गई भारी; पुलिस ने पिता समेत दबोचा

Sat, 15 Aug 2026 04:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा मंडी में आढ़ती की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम आढ़ती के चालक ने ही दिया था। मामले में चालक और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा मंडी की दुकान से 40 लाख रुपये से अधिक की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए ड्राइवर और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 40.25 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त चोरी का ऑटो, मोबाइल, ब्रीफकेस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी शिशुपाल दुकान का ड्राइवर था। उसे मालूम था कि आढ़ती एक अगस्त को हैदराबाद जाने वाला है। उसने 31 जुलाई को पिता वीरू के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। दुकान के आगे कैमरा लगा होने के कारण दोनों पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नोटों की गड्डियां चोरी कर लीं। 

चोरी के बाद शक न हो इसलिए शिशुपाल खुद आढ़ती को एयरपोर्ट छोड़ने और लेने भी गया। चोरी के रुपयों से उसने आईफोन और ट्रॉली बैग खरीदा। बताया गया कि आईफोन से एआई की मदद लेकर महान हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें