फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ लूट केस: बाइक पर आए थे चार बदमाश, बिचपुरी रोड से भागे; पुलिस को मिले अहम सुराग

Thu, 26 Oct 2023 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कारगिल-करकुंज मार्ग पर सराफ को बंधक बनाकर हुई 5.40 लाख की लूट में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने 24 से अधिक को पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि बदमाश पकड़ से दूर हैं।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आवास विकास कॉलोनी में कारगिल-करकुंज मार्ग पर एपी ज्वैलर्स में सराफ को बंधक बनाकर 5.40 लाख की लूट में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। वारदात में चार बदमाश शामिल थे। दो बाइक पर बोदला मार्ग से आए थे। वहीं से बाइक पर भागे। इसके बाद अलग-अलग हो गए। पुलिस ने 24 से अधिक को पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि बदमाश पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


सजल शर्मा की सेक्टर 13 में ब्लू लीव्स कांप्लेक्स के प्रथम तल पर एपी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दशहरा पर दोपहर 2:30 बजे एक दंपती के जाने के बाद तीन बदमाश घुस आए थे। सजल शर्मा पर तमंचा लगाकर मुंह और हाथ को टेप से बांध दिया। पांच मिनट में पांच लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन बदमाशों ने लूट की। एक नजर रखने के लिए बाहर रहा होगा। दो बदमाश बाइक पर ईंट मंडी, सेक्टर छह से जाते हुए दिखे। वह बिचपुरी मार्ग की तरफ गए। मगर, तीसरे का पता नहीं चला। आशंका है कि दूसरी बाइक पर वो साथी के साथ गया होगा। सदर के एक बदमाश पर पुलिस का शक है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कई से पूछताछ भी की गई है।

दिवाली पर बाजारों में सुरक्षा के निर्देश
डीसीपी सिटी ने बताया कि दिवाली पर बाजारों में भीड़ है। इसको देखते हुए विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। बाजारों में बैरियर लगाकर चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें