फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुंबई से चोरी किए 65 लाख के जेवर, इंस्टाग्राम पर 15 लाख में सौदा, पुलिस ने दबिश देकर पांच को उठाया

Mon, 10 Apr 2023 12:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मुंबई पुलिस ने दबिश देकर पांच लोगों को उठाया है। मामला मुंबई से चोरी किए गए 65 लाख के जेवरात का है। इनका इंस्टाग्राम पर 15 लाख में सौदा तय किया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुंबई में कारोबारी के घर चोरी के बाद नौकर ने शाहगंज के सराफ को 65 लाख के जेवर बेचे थे। इसके लिए उसने इंस्टाग्राम की मदद से संपर्क कर 15 लाख में सौदा किया। आगरा आकर रुपये लिए। पुलिस ने नौकर को पकड़ा तो वारदात का खुलासा हुआ। रविवार को आरोपी के साथ मुंबई पुलिस आगरा पहुंची। शाहगंज में दबिश देकर सराफ सहित पांच लोगों को पकड़ा गया। थाना ले जाकर पूछताछ की गई। उन्हें मुंबई ले जाने की तैयारी थी।

पांच साल से कर रहा था नौकरी 

घटना छह फरवरी को हुई थी। मुंबई स्थित दादर इलाके के रहने वाले विष्णु कुमार गुप्ता का एल्यूमीनियम के बर्तन का एक्सपोर्ट का कारोबार है। उनके बेटे मीत गुप्ता ने बताया कि वह पांच से सात फरवरी तक के लिए सिलीगुड़ी गए थे। घर पर नौकर हंसपुरी गोस्वामी को देखभाल के लिए छोड़ दिया था। वह पांच साल से नौकरी कर रहा था। इस कारण उस पर काफी विश्वास था। मगर, उनके घर से जाते ही अगले दिन नौकर सामान समेटकर भाग निकला। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। हंसपुरी गुजरात के बनासकंठा का रहने वाला है। मामले में केस दर्ज कराया गया। 65 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए थे।

मुंबई पुलिस ने एक सप्ताह पहले पकड़ा

एक सप्ताह पहले मुंबई पुलिस ने आरोपी हंसपुरी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आगरा के सराफ से संपर्क किया था। सराफ ने उसे आगरा बुलाया। शाहगंज बाजार में जेवरात सराफ को दिखाए। उसने टंच कराया। इसके बाद जेवरात को गला दिया। 65 लाख के जेवरात के 15 लाख रुपये दिए थे। वह रुपये लेकर छिप गया था।
विज्ञापन


रविवार को नौकर के साथ मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर रामकृष्ण सागड़े सहित छह पुलिसकर्मी और कारोबारी के बेटे आगरा आए। पुलिस दबिश दे रही थी। शाम तक 5 को पकड़ लिया गया। उनसे जेवरात बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे। शाहगंज पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें