फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस को एटीएम में रखे लावारिस बैग में मिले 17 लाख रुपये, जांच में निकला चौंकाने वाला मामला

Mon, 13 Dec 2021 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

एटीएम में रुपये डालने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारी एटीएम में ही रुपयों से भरा बैग छोड़कर चले गए, जिसे पुलिस ने एजेंसी के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने एजेंसी के कर्मचारी को लौटाई रकम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में सोमवार को लक्ष्मी नगर तिराहे पर स्थित एचडीएफसी एटीएम में लावारिस बैग मिला। जिसे खोलकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। बैग में 17 लाख रुपये भरे हुए थे। जांच की तो चौंकाने वाला मामला निकला। दरअसल, रुपयों से भरा बैग एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की लापरवाही से छूट गया था, जिसे पुलिस ने एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर तिराहे पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। सोमवार को एटीएम में रुपये डालने के लिए निजी एजेंसी के कर्मचारी आए। कर्मचारी रुपये डालकर चले गए। उनका एक बैग एटीएम में ही छूट गया। एटीएम में बैग देखकर जमुनापार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा और पुलिस टीम ने बैग को देखा। बैग में नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस हैरान रह गई। 

पुलिस ने बैग को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार को भी बुलवाकर रकम के मालिक की तलाश करने को कहा। करीब डेढ़ घंटे बाद एटीएम में रुपये डालने वाली एजेंसी के कर्मचारी फिर आ गए। उन्होंने बैग छूटने की पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने टीम को आगे से लापरवाही न बरतने की सलाह देते हुए 17 लाख रुपये से भरा बैग वापस कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें