फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही छात्रा के ऊपर पलटी डीसीएम, मौके पर मौत, एक अन्य घायल

Mon, 13 Dec 2021 03:49 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसा उस समय हुआ, जब छात्राएं पैदल स्कूल जा रही थीं। ग्रामीणों ने हादसे के बाद जाम लगा दिया। तीन घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
मैनपुरी में हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र में करहल-सिरसागंज मार्ग पर सोमवार की सुबह स्कूल जा रही दो छात्राएं तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गईं। एक छात्रा के उपर डीसीएम पलट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण डीसीएम के चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी नंदराम की 18 वर्षीय पुत्री स्नेहलता दिहुली स्थित शिक्षा सागर विद्यालय में 12वीं की छात्रा थी। वहीं गांव इच्छापुर निवासी सेंट जोंस स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा 12 वर्षीय दीप्ति स्कूल जा रही थी। दोनों छात्राएं पैदल स्कूल जा रही थीं। दोनों करहल सिरसागंज मार्ग पर सेंटजोंस इंटर कालेज के सामने पहुंची, तभी करहल की ओर आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गईं। 

डीसीएम छोड़कर फरार हुआ चालक 
अनियंत्रित होकर डीसीएम स्नेहलता के उपर पलट गई। जबकि दीप्ति डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़ कर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने काफी मशक्कत के बाद स्नेह लता को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर हालत में दीप्ति को अस्पताल भेजा। इस बीच वहां मृतका के परिजन और पुलिस भी आ गई थी। 
विज्ञापन


हादसे से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने करहल सिरसागंज मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास किए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारु कराया। 
विज्ञापन


 

ये भी पढ़ें... आगरा: शहीद पिता की कैप पहनकर आठ साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें