फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महज 6 घंटे में पुलिस ने खोज निकाली चोरी की कार, बदायूं से चुराई गई थी; शिकोहाबाद में मिली

Thu, 14 Sep 2023 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बदायूं से घर के बाहर से एक ईको कार चोरी हो गई। चोर कार को एटा होते हुए फिरोजाबाद के शिकोहाबाद तक ले आए। उधर कार स्वामी ने भी जीपीएस सिस्टम से कार की लोकेशन देखकर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की कार को बरामद कर लिया। 
 
विज्ञापन
बरामद हुई चोरी की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बदायूं से चोरी हुई इको कार जीपीएस सिस्टम की मदद से महज छह घंटे में पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने ईको कार को फिरोजाबाद की रेहना की पुलिया के पास से बरामद किया है। बृहस्पतिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार स्वामी के सुपुर्द कर दी गई।

विज्ञापन

ये है मामला 
जनपद बदायूं के मोहल्ला बिल्सी निवासी सुनील (25) की ईको कार बुधवार को उसके घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी चोर उसे लेकर जनपद फिरोजाबाद की ओर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद कार स्वामी जब लघुशंका के लिए कमरे से बाहर आया तो उसने कार की ओर देखा, तो वहां कार नहीं थी। कार को घर के बाहर से गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुनील ने तत्काल ही अपने मोबाइल से कार में लगे हुए जीपीएस सिस्टम को ट्रैक किया, तो कार की लोकेशन जनपद फिरोजाबाद में दिखाई दे रही थी। 

ये भी पढ़ें - UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

एटा के रास्ते लाए थे फिरोजाबाद 
कार एटा से होते हुए शिकोहाबाद के रास्ते फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। पीड़ित कार स्वामी ने बिना समय गंवाए घटना की जानकारी नजदीकी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकोहाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार बदमाशों का फिरोजाबाद की रेहना की पुलिया तक पीछा किया। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश रेहना की पुलिया के समीप कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार को अपने साथ थाने ले आई। बृहस्पतिवार सुबह शिकोहाबाद थाने पहुंचे पीड़ित कार स्वामी ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गाड़ी के कागजात दिखाए। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करके कार को पीड़ित कार स्वामी के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें - UP: शिक्षक ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा ऐसा मैसेज, रो पड़ी पत्नी; फिर मिली मौत की खबर
विज्ञापन

ये बोले इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बदायूं से एक कार बुधवार देर रात चोरी हुई थी। जिसकी लोकेशन बदायूं पुलिस से प्राप्त हुई थी। लोकेशन का पीछा करते हुए रेहना की पुलिया के पास से कार को बरामद कर लिया, जिसको कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर कार स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें