फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के ये हैं हीरो, कुछ ऐसा किया काम, छलक पड़े मां के आंसू

Fri, 21 Sep 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मां को बच्चा सौंपते चौकी प्रभारी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा में पुलिस ने कुछ ऐसा काम कर दिया कि हर जुबान पर उनकी प्रशंसा और वाहवाही हो रही है। उन्होंने स्कूल के बाहर सड़क पर चार वर्षीय बालक को देखा, तो उनकी निगरानी और सुरक्षा में जुट गए। इस नन्हीं जान को उसकी मां को सौंपा। बच्चे की हालत सुनकर मां के आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। इस काम के लिए पुलिस को चौतरफा सराहना मिल रही है।

विज्ञापन


चार वर्षीय बालक रितिक अपने परिजनों के साथ शहर के आनंदपुरम में रहता है। वह कोतवाली नगर क्षेत्र के सुनहरी नगर स्थित शांती देवी इंटर कालेज में पढ़ता है। रितिक 19 सितंबर को विद्यालय से बाहर पैदल ही निकल गया। वह अकेले ही सड़क पर चला गया। उसी समय सुनहरी नगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार वहां से गुजरे।

सड़क पर बच्चे को अकेला देखकर रुक गए। बच्चे को अपने साथ लिया। फिर पूछताछ करके परिजनों को बुलवाया और मां को बच्चा सौंप दिया। पुलिस ने मां को बच्चे के मिलने की पूरी कहानी बयां की, तो मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। वे लगातार पुलिस का शुक्रिया अदा करती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह से कालेज प्रबंधन समिति की लापरवाही के चलते अवोध बालक विद्यालय से निकल गया। उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी कालेज से एक छात्र निकल गया था। जो तलाश करने के बाद शाम को मिला था। जिसे लेकर पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी।

प्रभारी ने बताया कि लापरवाही को लेकर कालेज प्रबंधन को नोटिस दिया गया है। उनसे सात दिनों में जवाब मांगा गया है। जबाव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस काम की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें