फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करना पड़ा महंगा, ईंट से कूच-कूच कर युवक की हत्या

Fri, 21 Sep 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में जानकारी जुटाई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में तीन भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीचबचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। परिवार के झगड़े में दूसरे का दखल देख झगड़ा कर रहे भाई आक्रोशित हो गए और युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए।   
विज्ञापन


घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में गुरुवार रात करीब आठ बजे कश्मीर सिंह यादव, उसके भाई श्यामवीर सिंह और रामवीर सिंह के बीच बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हो रहा था। कुछ ही देर में तीनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट से सिर पर किया प्रहार

परिवार का ही प्रवेंद्र सिंह यादव (29) पुत्र हुकुम सिंह यादव भाइयों के झगड़े में बीचबचाव कराने पहुंच गया। मृतक के बड़े भाई रवि यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीचबचाव के दौरान कश्मीर सिंह, उसकी पत्नी गुड्डू देवी ने प्रवेंद्र को पीछे से पकड़ लिया और सतेंद्र सिंह ने सिर पर ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रवेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से आगरा ले जाते समय प्रवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर कश्मीर सिंह, गुड्डी देवी और सतेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू देवी को हिरासत में ले लिया है।  अन्य हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें