आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में गोकशी के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी पर पुलिस फंस गई है। गिरफ्तार किए गए युवक ने कोर्ट पहुंचते ही कई आरोप लगा दिए। पहले पिटाई के बाद पैर में गोली मारने की बात कही गई। शरीर में लगीं चोटें भी दिखाईं, जिनका मेडिकल में कोई जिक्र नहीं था। कोर्ट ने पुन: मेडिकल कराया। इसमें चोटों की पुष्टि हो गई। इस पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए हैं। विभागीय जांच के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है।