थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके बाद उसे थाना परिसर में ही दफना दिया गया। पिल्ले से थाने के पुलिसकर्मियों का लगाव हो गया था। सभी उसकी मौत पर दुखी दिखे।
नाली में पड़ा मिला था पिल्ला
थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि तीन महीने जब वह थाना खंदौली आए तो उन्होंने यह पिल्ला नाली में पड़ा देखा। उसे नाली से निकलवाया। वह कमजोर और बीमार हालत में था। उसका उपचार कराया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाना परिसर में ही पालने लगे थे। उसे अपने हाथों से खाना खिलाते थे।
'इट इज नॉट इंपॉर्टेंट'
थाना परिसर में कुत्ते की मौत के बाद रिटायर्ड कर्नल अपनी पत्नी के साथ ऑडी कार से उतरे। इस पर पास खड़े पुलिसकर्मियों ने उनसे कुत्ते की मौत की बात कही। इस पर रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने कहा कि इट इज नॉट इंपॉर्टेंट। यह कह कर दोनों कार लेकर थाने से चले गए।