फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मॉडल से सरेराह छेड़खानी...चाैकी से पुलिस ने लाैटा दिया, वीडियो वायरल करने पर हो सका केस दर्ज

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शोहदों ने कार सवार युवती से छेड़छाड़ की। युवती माॅडल है और कार्यक्रम से लाैट रहीं थीं। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग रोड पर स्कूटर सवार युवकों ने कार्यक्रम से लौट रही मॉडल से छेड़खानी की। उनकी कार पर पत्थर फेंके। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मॉडल ने फेसबुक पर वीडियो डालकर दर्द बयां किया। उसके बाद न्यू आगरा पुलिस ने शोहदों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। दयालबाग इलाके की युवती मॉडलिंग करती है। उन्होंने बताया कि वह कार से घर लौट रही थीं। बिना नंबर के स्कूटर सवार युवकों ने कुछ फेंका तो टायर से आवाज हुई। वह कार से उतरीं तो शोहदों ने कमेंट किए। उन्होंने कार आगे बढ़ाई तो पीछा किया। 

डीईआई के पास शोहदे फिर से मिल गए। कार पर पत्थर फेंका। उन्होंने वीडियो बना लिया। पुलिस चौकी पर पहुंचीं तो पुलिस ने यह कहा कि बिना नंबर की गाड़ी है, कैसे ढूंढेंगे। इस पर उन्होंने कार में बैठकर फेसबुक पर वीडियो साझा किया। अपना दर्द बयां किया। इसके बाद न्यू आगरा पुलिस ने केस लिखा। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें