फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में पुलिस की साइबर अपराधियों से मुठभेड़, एक टटलू ठग गिरफ्तार; बरामद हुए 13 एटीएम

Wed, 09 Oct 2024 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस की टटलू से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 13 एटीएम कार्ड, 90 हजार रूपये और मोटर साइकिल के साथ तमंचा भी बरामद किया है। 

 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा थाना गोवर्धन पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक टटलू (ठग) को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि राधाकुंड-नीमगांव बाईपास रोड पर चैकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी फैजल पुत्र रसीद खान निवासी मेवाती मोहल्ला गोवर्धन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। गांव दौलतपुर, देवसेरस आदि के साइबर अपराधियों द्वारा भोले-भाले लोगों से ऑनलाइन ठगी करके विभिन्न बैंकों में पैसा ट्रासफर करवाते हैं। उन्ही लोगों के गिरोह का आरोपी फैजल सदस्य है। 
विज्ञापन


आरोपी फैजल द्वारा फ्रॉड के पैसों को भिन्न-भिन्न एटीएम के माध्यम से निकालकर अपने गिरोह के साथियों तक पैसों को पहुंचाता है और आरोपी द्वारा पैसों को गिरोह के साथियों तक पहुंचाने के लिए साथियों से अच्छा कमीशन भी लेता है। इसके पास से 13 एटीएम कार्ड, 90 हजार रूपये, एक मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट व एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, एसआई यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें