फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मैनपुरी में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, आधा घंटे हुई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Sun, 05 Nov 2023 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पुलिस ने जैसे ही घेरा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों का अस्पताल में उपचार कराया।  
 
विज्ञापन
मैनपुरी में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में रविवार की सुबह भोगांव क्षेत्र में  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे हैं।  उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


स्वॉट टीम को रविवार की सुबह सूचना मिली कि भोगांव क्षेत्र में दो शातिर बदमाश देखे गए हैं। भोगांव पुलिस के साथ चेकिंग शुरू की गई। एलाऊ जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करने लगे। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के  दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश सुबोध यादव निवासी नगला बीके थाना किशनी और बबलू यादव निवासी राजा का बाग सदर कोतवाली के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कब्जे से पिस्टल तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें