फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की थी। खुद को घिरते देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, वहीं दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
Police encounter with miscreants in Agra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आवास विकास के सेक्टर तीन पानी की टंकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार देकर  एसएन मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया।

 घायल राजेश निवासी नगला नंदा, धनौली, मलपुरा, दो साथी सोनू और लाल उर्फ सुभाष निवासी धनौली पकड़े गए। पुलिस ने  बदमाशों से तमंचा एक कारतूस एक खोखा और मोबाइल बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त औजार आदि भी बरामद किए गएहैं। आरोपी से बरामद मोबाइल से घटना के बाद भी आरोपी व्हाट्सएप कॉल  व मैसेज से पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें