फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह ललूपुर मोड़ के पास बाइक से जा रहे इनामी अपराधी को रोकने का प्रयास किया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व मुठभेड़ में आरोपी भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह थाना प्रभारी विनोद कुमार को सूचना मिली कि दो दिन पूर्व गैलानाथ पुल के पास हुई मुठभेड़ के दौरान भागा कुंवरपुर निवासी इरफान ललूपुर रोड की ओर देखा गया है। इस सूचना पर प्रभारी ने टीम के साथ बताए गए स्थान के पास घेराबंदी की। बाइक से जा रहे इरफान को रोकने का प्रयास किया गया। उसने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली इरफान के पैर में लग गई। वह वहीं गिर गया। पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। घायल इरफान को जिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी ने बताया कि शनिवार की रात गैलानाथ पुल के पास मुठभेड़ में विभिन्न जनपदों में लूट चोरी आदि की वारदात अंजाम देने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। हासिम मोहम्मद निवासी भरतन थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद के पैर में गोली लगी थी। इरफान और आशीष अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शीघ्र ही पुलिस आशीष को भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें