फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले लिफाफा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो लुटेरे गोली लगने से घायल

Thu, 24 Nov 2022 10:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लिफाफा गैंग के हैं। इनसे हथियार और कार बरामद हुई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस बुधवार की देर रात जावरा नहर पुल से एका की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी होंडा सिटी कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से साहुल और शिवकुमार उर्फ शंकर घायल हुए हैं। दोनों आरोपी दिल्ली के त्रिलोकपुरी के निवासी हैं। इनमें साहुल वर्तमान में वह अलीगढ़ के नगला कल्याण में रह रहा था। पुलिस ने घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।  इनका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी है। 

एक सिपाही हुआ चोटिल

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से बचने के दौरान जमीन पर गिर जाने से सिपाही पुष्पेंद्र मामूली रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया है कि कार सवार बदमाश लिफाफा गैंग के सदस्य थे, जो कि लोगों को अपनी कार में बिठाकर उनसे लूटपाट किया करते थे। ऐसी घटना आगरा रोड पर 20 दिन पूर्व एक शिक्षामित्र के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें