फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराज्यीय लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 27 Nov 2025 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
थाना एकता पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
आगरा। राहगीरों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे अंतरराज्यीय लुटेरों से बुधवार को भोर में पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है। एकता थाने की पुलिस ने माैके से उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले भी जिले में कई वारदात कर चुके हैं। गुजरात और राजस्थान में भी अपराध की घटनाएं करने की जानकारी मिली है। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी ने बताया कि 19 नवंबर को एकता थाना क्षेत्र के इनर रिंग रोड गुतिला के पास सर्विस रोड पर डाैकी के अमित से बदमाशों ने बाइक लूटी थी।
उसी रात दिगनेर पुलिया पर दो बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यक्ति का मोबाइल लूटा था। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। बुधवार को भोर में लुटेरों के वारदात की फिराक में घूमने की सूचना पर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

गढ़ी देवरी अंडरपास के पास दो बाइकों पर आ रहे चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। उन्होंने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों सूरज और सुंदर के पैर में गोली लगी। उनके दो साथियों भरत और पवन को मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उनके नाम निबोहरा निवासी सूरज, सुंदर, पवन और धाैलपुर के भरत निकले। सूरज और सुंदर रिश्तेदार हैं। आरोपियों से लूटी बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पता चला है कि उनके साथ मोबाइल लूट में निबोहरा के हरेंद्र और रवि भी शामिल थे, उनकी भी तलाश की जा रही है।
गैंग का सरगना है सुंदर
डीसीपी सिटी ने बताया कि गैंग का सरगना सुंदर है। उसके ऊपर आगरा और राजस्थान में एक दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। उसने रिश्तेदार सूरज और अन्य के साथ मिलकर गैंग बनाया था। यह रास्ता चलते लोगों को रोककर हथियार दिखाकर कीमती सामान लूट लेते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें