आगरा। एकता थाना क्षेत्र में एक घर में 12 दिन के अंदर दो बार चोरी हुई। परिवार रेस्तरां में खाना खाने गया था। चोरों ने नकदी और आभूषण पार कर लिए। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चमरौली रोड प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को वह परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खाने गए थे। रात करीब 8 बजे लौटकर घर आए। दूसरे दिन सुबह पत्नी साफ-सफाई कर रही थीं। उन्हें सोफे के नीचे सूटकेस मिला। उसका ताला टूटा था उसमें रखे जेवर और करीब 40 हजार रुपये नगदी नहीं थी। जबकि कमरे का ताला लगा मिला था। उसकी एक चाबी एक महीने पहले घर से गायब हो गई थी।
राजेश ने बताया कि इस घटना से करीब 12 पहले भी चोरी हुई थी जिसमें 35 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।