फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: टप्पेबाजों से पुलिस की मुठभेड़...दोनों ओर से चली गोलियां, तीन हुए घायल; सेवानिवृत इंजीनियर को ठगा था

Thu, 22 May 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में पांच टप्पेबाज गिरफ्तार कर लिए। मुठभेड़ के दौरान तीन को गोलियां लगी हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सेवानिवृत इंजीनियर से ठगी करने के आरोपी पांच टप्पेबाजों को न्यू आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें तीन को गोली लगी है। इनके कब्जे से 3 तमंचे, 6 कारतूस, सोने की एक चेन, दो अंगूठी, 50 हजार रुपये और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि खंदारी स्थित तक्षशिला कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश सिंह सेतु निगम से सेवानिवृत जूनियर इंजीनियर हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि बीते शुक्रवार की सुबह टहलने निकले थे। 7 बजे खंदारी चौराहे से लौटते समय गणपति अपार्टमेंट के सामने टप्पेबाजों ने बातों में फंसाकर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली थी।

मंगलवार को दयालबाग रोड पोइया घाट के पास रोकने पर टप्पेबाजों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शाहगंज के जोगीपाड़ा निवासी महेंद्र, चक्की वाली गली निवासी मनोज गोस्वामी, जगदीश उर्फ जग्गू, पृथ्वीनाथ फाटक निवासी कुलदीप और फरीदाबाद निवासी हकीम गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। इनमें से महेंद्र, मनोज और हकीम को गोली लगी है।
विज्ञापन


ऐसे थे फंसाते
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह टीम बनाकर निकलते थे। जैसे ही कोई सोने की चेन या अंगूठी पहने दिख जाता उसे रोककर पता पूछते। इसके बाद दूसरा साथी आ जाता है। वह भी पता पूछता। इसके बाद सभी मिलकर लाखों रुपयों के लेनदेन की बात की पर्ची खींचने लगते। रोके गए युवक को पास खड़ा कर लेते थे। आपस में रुपयों का लेनदेन करते और युवक को भी खेल में शामिल कर ठग लेते थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें