फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवंश चोरी में वांछित दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

विज्ञापन
गोवंश चोरी में वांछित दो बदमाशों से अछनेरा पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, दोनों गिरफ
विज्ञापन
अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र में गोवंश चोरी की घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गल्ला मंडी की ओर से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को साधन तिराहे पर रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान निजमुद्दीन उर्फ नुईया के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथी रिहान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
चोरी के बाद गाय काटे जाने की आशंका से फैला था आक्रोश
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व बागौर मोहल्ला निवासी एक पशुपालक की पालतू गाय बाड़े से चोरी हो गई थी। बाद में पास के खाली मैदान में खून मिलने पर गाय काटे जाने की आशंका जताई गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। फिलहाल पुलिस फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलन कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें