फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लेदर पार्क के समीप मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 26 Apr 2022 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा थाना इलाके में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ में शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के मिढ़ाकुर लेदर पार्क के समीप सोमवार की रात 11:40बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी गोलियां दागीं। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। घायल बदमाश महेंद्र लोधी को इलाज के लिए एसएन भेजा है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि थाना मलपुरा पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली थी की कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में आ रहे हैं। वे मिढ़ाकुर क्षेत्र में लेदर पार्क से होकर जाएंगे। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी वहां से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। 



पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। पुलिस को मौके से एक बाइक, तमंचा और दो कारतूस मिले। 

महेंद्र पर पहले से दर्ज हैं 10 मुकदमे 

एसपी ग्रामीण के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश महेंद्र लोधी निवासी अजीजपुर, धनौली थाना मलपुरा है। जबकि उसने फरार बदमाश का नाम नेत्रपाल बघेल निवासी सगुनापुर थाना मलपुरा बताया है। महेंद्र के ऊपर अलग-अलग थानों से 10 मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें