फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में पुलिस मुठभेड़: शातिर निक्की बग्गा के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

Tue, 10 Feb 2026 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में पुलिस की शातिर निक्की बग्गा से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गोली लगने से शातिर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शातिर निक्की बग्गा उन्देरा नहर पुलिया पर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के निर्देशन में उन्देरा नहर मार्ग पर पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दरमियान सिकरौदा की ओर से आ रही वाहनों को जांच के लिए रूकवाये जाने पर एक वाहन चालक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे मौके से पकड़ कर जानकारी की गई तो वह ग्राम सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा पुत्र गुड्डू निकला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उसके पास से एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार निक्की बग्गा पर दर्जन भर से अधिक लूट, चोरी और संगीन मुकदमे दर्ज हैं। विगत दिनों वह इंदौर में चांदी लूट के मामले में जेल गया था। विगत 29 जनवरी को दूरा में भी एक किशोर के साथ मारपीट कर कर घायल कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निक्की बग्गा पर कई मामले दर्ज हैं, वह एक मामले में वांछित भी है। मुठभेड़ में घायल निक्की बागा को शानदार स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें