फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: मथुरा में लालू के तेज को पुलिस ने नहीं दी परिक्रमा मार्ग पर जाने की अनुमति, जानिए क्या रही वजह?

Tue, 12 Jul 2022 09:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तेज प्रताप यादव गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या को गिरिराजजी की परिक्रमा लगाने गोवर्धन पहुंचे थे। बताया गया है कि भीड़ का दबाव होने के चलते पुलिस ने उनकी गाड़ी को परिक्रमा मार्ग से पहले ही रोक दिया। इससे वह उत्तेजित होकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को परिक्रमा मार्ग पर जाने से पुलिस ने रोक लिया। इस बात को लेकर तेज प्रताप यादव भड़क गए। बताया गया है कि तेज प्रताप थाने पहुंच गए।  इतना ही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ी रोके जाने का वीडियो भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन


मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या मंगलवार को तेज प्रताप यादव निजी कार से गोवर्धन पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर गाड़ी से प्रवेश करने से रोक दिया। इससे वह उत्तेजित होकर गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाते दिखे। यहां से वह थाने पहुंचे। अतिरिक्त निरीक्षक देवेंद्र सिंह से परिक्रमा मार्ग में गाड़ी से परिक्रमा की अनुमति मांगी।

विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह व्यथित होकर वहां से लौट गए। तेज प्रताप ने अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ के लिए परिक्रमा की बात पुलिस को बताई। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया  कि तेज प्रताप यादव गाड़ी से परिक्रमा करने की कह रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के चलते गाड़ी से परिक्रमा की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद वह वापस लौट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें