फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के फरमान के बाद पुलिस का एक्शन, छावनी बना आगरा का यह गांव

Fri, 08 Sep 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
विज्ञापन
आगरा में कागारौल के सोनिगा गांव में किशोरी के परिवार को पंचायत में गांव निकाला दे दिए जाने के मामले में पुलिस गुरुवार को हरकत में आई। एक तो गांव में फोर्स तैनात की गई। दूसरा पीड़ित परिवार के घर पुलिस पहुंची, उसे सुरक्षा का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


तीसरा, इस परिवार की बहला फुसलाकर अगवा की गई किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। चौथा, पुलिस ने आरोपी युवक केपरिवार को हिदायत भी दी कि किसी ने कानून हाथ में लिया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कागारौल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को पहले ही मुचलकों में पाबंद कर दिया गया था। किशोरी के परिवार को कोई खतरा नहीं है। उन लोगों से बात हो गई है। उनसे कहा गया है कि  उन्हें डरने की जरूरत नहीं, पुलिस उनके साथ है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। उधर गांव में दिन भर पंचों के फरमान पर चर्चा होती रही। यह मामला जाट समुदाय के एक ही गोत्र का है। गांव के लोग सगोत्र संबंधों का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते पंचायत बुलाई गई थी। 
विज्ञापन

ये सुनाई सजा

इसमें किशोरी के परिवार को फरमान सुनाया गया था कि अगर 24 घंटे में गांव नहीं छोड़ा तो उसका घर ढहा दिया जाएगा। किशोरी को पड़ोस का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस आरोपी की भी तलाश कर रही है।

पंचायत के फरमान के बारे में किशोरी के पिता ने एसएसपी आफिस में शिकायत की थी। इसके चलते पुलिस हरकत में आई। इस मामले में पहले भी पंचायत हुई थी। तब पंचों के फैसले पर अमल करते हुए किशोरी के परिवार ने उसे मामा के घर भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें