फिरोजाबाद में पुलिस कस्टडी से भागा छेड़छाड़ का आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद) । पेशी पर ले जाते समय छेड़छाड़ का आरोपी नारखी क्षेत्र के बछगांव के पास से एका थाना पुलिस की बाइक से कूदकर भाग गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स तलाश में जुटी। करीब साढ़े तीन घंटे बाद उसे मक्का के खेत से उसे पकड़ लिया गया।
एका थाना थाना क्षेत्र के गांव भदाना निवासी ओमवीर के खिलाफ 19 वर्षीय युवती ने सोमवार शाम को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार सुबह उसे गांव गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को सिपाही राकेश और होमगार्ड अखेलाल बाइक से आरोपी को न्यायालय में पेशी पर लेकर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बछगांव के पास से ओमवीर बाइक से कूदकर भाग गया। पुलिस कस्टडी से छेड़छाड़ का आरोपी भग जाने की सूचना पर सीओ जसराना विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ उसकी तलाश में जुट गए। एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को साढ़े तीन घंटे बाद पकड़ लिया गया है।