लॉकडाउन में पुलिसकर्मी न सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। आगरा में रिक्शा चालक के पास पत्नी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में उसने पुलिस से मदद मांगी। पीआरवी ने पहुंचकर न सिर्फ दाह संस्कार कराया, बल्कि राशन भी उपलब्ध करा दिया। पुलिस के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की।
पांच मई की दोपहर डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह रिक्शा चलाता है, बहुत गरीब है। उसकी पत्नी की मौत हो गई है। इतने भी रुपये नहीं हैं कि अपनी पत्नी का दाह संस्कार कर सकें। ऐसे में उसके पास रोने के सिवाय कुछ भी नहीं है।