फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरिंदे को 12 साल बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस, अबोध बच्ची से दुष्कर्म...फिर बेरहमी से कर दिया था कत्ल

Wed, 22 May 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अबोध बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस 12 साल बाद भी पकड़ नहीं सकी है। अब 15 दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर किसान मजदूर नेताओं ने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में 12 साले पहले आरोपी ने 6 महीने की बालिका से दुष्कर्म किया। घटना के कुछ देर बाद ही बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया। बालिका को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रर्दशन भी किए। मगर, पुलिस 12 साल के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। मंगलवार को किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह व ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ से मिले। 15 दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अछनेरा क्षेत्र के एक गांव का युवक मजदूरी करता है। सैंया के गांव अयेला निवासी ऑटो चालक लोहरे का उनके घर पर आना जाना था। 21 मई 2012 की शाम आरोपी घर आया। रात करीब 8 बजे उसकी 6 महीने की बेटी को घुमाने के बहाने घर से ले गया। इसके बाद वापस लौटकर घर नहीं आया। बेटी के वापस नहीं आने पर घर में चीखपुकार मच गई। रातभर गांव के लोग ढूंढते रहे।

मगर, बालिका और आरोपी का कहीं पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सुबह एक किसान फालसा तोड़ने के लिए खेत पर पहुंचा। उसने बच्ची का शव लहूलुहान हालत में खेत में पड़े देखा। न्याय के लिए गांव के लोगों ने प्रर्दशन और आंदोलन किया तो पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित कर दिया। पर, पुलिस 12 साल बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मुकदमे में चार्जशीट लगा दी। ज्ञापन देने वालों में दाताराम लोधी, अर्जुन बघेल, राजकुमार चौधरी, भोला पंडित, राजीव ठाकुर, राम खिलाडी कुशवाह, बाबूलाल बाल्मीकि, गायत्री देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें