किसी अनजान व्यक्ति को अपने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए। परिचित बनकर अगर, कोई कॉल करता है तो विश्वास नहीं करें। अगर, कोई कॉल करके जानकारी मांगता है, रुपये भेजने का झांसा देता है तो समझ जाएं साइबर अपराधी हो सकता है। साइबर ठगी होने पर पुलिस से करें शिकायत।
झारखंड-बिहार से जुड़े हैं तार
पुलिस की जांच में पता चला है कि पेंशनर्स के खाते से रकम निकालने के लिए कॉल झारखंड और बिहार से किए गए हैं। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई, वह भी इन्हीं राज्यों के हैं। अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करके निकाली गई। इस कारण ही पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। रेंज साइबर सेल के दरोगा चेतन भारद्वाज ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है।