फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वारंटी के चक्कर में घनचक्कर बनी पुलिस, चार साल से तलाश...अभी तक नहीं पकड़ पाई

Sun, 04 Aug 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस एक वारंटी को पकड़ने के चक्कर में घनचक्कर बनी हुई है। चार साल से वारंटी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, लेकिन वो अभी तक  हाथ नहीं लग सका है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चेक बाउंस के मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट 4 साल से लगातार गिरफ्तारी वारंट जारी कर रहा है। इसके बाद भी थाना न्यू आगरा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पेश नहीं कर सकी है। अब अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी सुरेश चंद ने थानाध्यक्ष न्यू आगरा के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। आदेश दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें।
विज्ञापन


मामले के अनुसार खंदारी के देवश्री अपार्टमेंट निवासी प्रतीक चौरसिया ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी आकाश जैन ने आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर 2.50 लाख रुपयों की मांग की। 21 जून 2018 भरोसा कर दे दिए। 6 महीने बाद तगादा करने पर आरोपी ने चेक दिया। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। गिरफ्तारी वारंट के बाद भी थाना न्यू आगरा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें