फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी सोशल मीडिया पर डालने की धमकी

Sat, 03 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कई बार स्थानीय पुलिस से उसने शिकायत की, लेकिन आरोपी के सिपाही होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी आगरा के आदेश पर शुक्रवार को पिनाहट थाने में हरीपर्वत थाने में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
पिनाहट कस्बा के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने एसएसपी आगरा को शिकायतीपत्र दिया था कि वर्ष 2015 में पिनाहट थाने में तैनात रहे सिपाही प्रमोद कुमार निवासी शाहपुर खुर्द दादरी, गौतमबुद्धनगर का उसके घर पर आना जाना हो गया था। इसी दौरान सिपाही मेरे परिजनों को शादी का झांसा देकर फोन पर बात करने लगा और संबंध भी बना लिए।

ये भी पढ़ें-  हनीमून पर डॉक्टर पति का खुला 'राज', पत्नी ने बुला ली पुलिस, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


बाद में पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। सिपाही की इस हरकत का विरोध किया, तो मेरे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने, परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि सिपाही अस्सी हजार रुपये भी उससे ले जा चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बताया कि कई बार स्थानीय पुलिस से उसने शिकायत की, लेकिन आरोपी के सिपाही होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर के निर्देश दिए।


इस पर गुरुवार को पिनाहट थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष पिनाहट कुंवर पाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें