फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ही कराती रही तेल चोरीः चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, थानाध्यक्ष सहित कई संदिग्ध, टैंकर, डीजल, खाली ड्रम बरामद

Tue, 14 Feb 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के टैंकर से तेल चोरी करने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि चौकी इंचार्ज ही चोरी करा रहे थे। पुलिस आयुक्त ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। थानाध्यक्ष सहित कई लोग संदिग्ध हैं। जांच अभी चल रही है। 

 
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस की मिलीभगत से तेल चोरी का खेल चल रहा था। मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच कराई तो यह बात सही मिली। इससे मंगलवार को चौकी प्रभारी छलेसर राकेश चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाना प्रभारी से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र की छलेसर चौकी क्षेत्र का है। यहां बेस्ट प्राइज के पीछे गोदाम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के टैंकर से तेल चोरी की शिकायत पुलिस आयुक्त को मिली। इस पर 9 फरवरी को एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। इस दौरान 13 लोग पकड़े गए। एक टैंकर, 30 लीटर डीजल, आठ बाइक, 20 खाली ड्रम, पाइप और नापने वाला लीटर बरामद हुए। 

निलंबन की भी की जाएगी कार्रवाई-सीपी

मामले में छलेसर चौकी पुलिस की संलिप्तता की जानकारी मिली। इस पर गोपनीय रूप से जांच की गई। पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि जांच में पुलिसकर्मियों की संलितप्ता की पुष्टि हुई है। चौकी प्रभारी राकेश चौहान को लाइन हाजिर किया गया है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। उनके खिलाफ रिपोर्ट मिलने पर निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी की भी जांच जारी 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जांच डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार को सौंपी गई है। उनसे जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। चौकी प्रभारी पर लगे आरोप की प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है। उनके खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें