- सरकारी राशन के गेहूं की बाजार में बिक्री की मिली थी सूचना, जांच में निकला घरेलू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भांवत चौराहे के पास सोमवार की सुबह पुलिस ने राशन की काला बाजारी की सूचना पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे गेहूं को पकड़ा। वाहन को कोतवाली में खड़ा कराया गया। भोगांव में तैनात पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो गेहूं किसान का निकला। जांच के बाद गेहूं लदे ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया।
सोमवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं लादकर ले जा रहा था, किसी ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रॉली में लदा हुआ गैर सरकारी है। यह एक राशन की दुकान का है। जिसे काला बाजारी कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक कर कोतवाली में खड़ा कराया। एसडीएम की सूचना पर तहसील भोगांव में तैनात पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह ने आकर जांच की। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि शिकायत पर जांच के बाद जब उचित दर विक्रेता की दुकान पर जांच की तो स्टॉक सही पाया गया। पता चला कि गेहूं गांव परिगवा संजीव कुमार का है और वह मंडी बिक्री के लिए ले जा रहे थे। रिपोर्ट मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने गेहूं व ट्रैक्टर ट्रॉली को मुक्त कर दिया।