फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवस्थान-मजार के विवाद में फंसी पुलिस, चाैकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
स्थल जिसको लेकर विवाद हुआ
विज्ञापन
आगरा। सदर के सेवला जाट में देवस्थान-मजार के विवाद में पुलिस फंस गई है। पहले हरा रंग पुतवाया। मामला तूल पकड़ने पर भगवा रंग करा दिया। मामले में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट आगरा ने प्रदर्शन किया। इस पर चाैकी प्रभारी बुंदू कटरा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सेवला जाट निवासी दीपक कुशवाहा के घर के बाहर एक जमीन पर देव स्थान बना है। इस पर गांव नैनाना जाट निवासी हबीब शाह भी आया करते थे। 17 मार्च को दीपक ने इस स्थान पर सफाई कराई। भगवा रंग करवा दिया। कहा कि उन्हें सपना आया था। इसके बाद उसने हनुमान प्रतिमा भी स्थापित कर दी।
तभी जमीन को मजार की बताकर हबीब खान पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। शिकायत करने वाले फिरोज और अशरफ ने लिखकर दिया है कि 20 मार्च, 2021 को नाना हबीब शाह का इंतकाल हो चुका है। वह अपने कार्यों में व्यस्त होने के कारण उस स्थान पर नहीं जा पाते हैं। जमीन भूरे लाल कुशवाहा के परिवार के लोगों की है।
विज्ञापन

इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह लोग उस जमीन पर जो चाहें और जैसा चाहें इस्तेमाल करें। उनके नाना की कब्र गांव नैनाना जाट में है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है। प्रथम दृष्टया मामले में लापरवाही पर चाैकी प्रभारी शक्ति राठी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें