महिलाएं और बच्चे भी गैंग में शामिल
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोग बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व अन्य स्थानों पर महिलाओं व बच्चों सहित कुल 17 लोगों का गैंग संचालित करते हैं। यह लोग पलक झपकते ही किसी के भी जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक सात वर्षीय बालक को भी हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए निखिल सिसौदिया पर करीब नौ आपराधिक मामले, निहाल सिंह पर आठ, रितेश सिसौदिया निवासी गुलखेड़ी राजगढ़ (मध्य प्रदेश) पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दो गिरफ्तार आरोपी विकास सिसौदिया और निखिल सिसौदिया निवासी गांव कड़िया थाना बोडा राजगढ़ भी गैंग के साथ हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।