फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेटा करता था चोरी, पिता दिखाता बेदखली का विज्ञापन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 10 Sep 2022 02:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कर्मचारी चोरी करने के लिए दो सितंबर को दुकान बंद होने से पहले अंदर ही छिप गया। इसके बाद उसने दुकान से चोरी की। तड़के अपने घर पहुंच गया। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा थाना छत्ता क्षेत्र के पथवारी स्थित दुर्गा मशीन टूल्स फर्म में चोरी कर्मचारी ने ही की थी। वह रात में दुकान बंद होने से पहले अंदर छिप गया। इसके बाद रुपये और सामान चुरा कर भाग निकला। पिता ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए बेदखली का विज्ञापन निकलवा रखा था, जबकि चोरी की रकम लेकर वह खुद फरार हुआ था। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कारोबारी संजीव अग्रवाल की फर्म दुर्गा मशीन टूल्स नाम से सोडा वाली गली, पथवारी में है। तीन सितंबर को संजीव ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि दो दिन पहले दुकान पर हवेली बहादुर खां, फ्रीगंज निवासी रजत को नौकरी पर रखा था। कर्मचारी गायब हो गया है। 

दुकान से चार लाख रुपये, डीवीआर, एक लैपटॉप चोरी हैं। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पता चला कि चोरी रजत ने की है। पुलिस उसकी तलाश में लग गई। शुक्रवार को उसे आंबेडकर पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लैपटॉप, चार्जर, डीवीआर, दस चेक बुक बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने की तैयारी में था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्म चोरी के लिए दो सितंबर को दुकान बंद होने से पहले अंदर ही छिप गया। इसके बाद उसने दुकान से चोरी की। तड़के चार बजे खिड़की के रास्ते से बाहर आ गया और घर पहुंचा। उसने रुपये पिता सुखपाल को दिए और घर से भाग गया था। 

पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल करने का विज्ञापन निकलवा रखा है, जिससे कि पुलिस के आने पर वो विज्ञापन दिखा सके। यह कह सके कि बेटे से कोई लेना-देना नहीं है। रजत ने बताया कि वह खुद दिल्ली जाने की तैयारी कर रखी थी। पिता से रुपये लेने आया था। मगर, घर पर ताला लगा होने की वजह से लौट रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें