फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कंटेनर में ले जा रहे थे 27 गोवंश, चालक गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

Sat, 27 Feb 2021 07:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कंटेनर से गोवंश को बाहर निकालते अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शनिवार सुबह गोवंश से भरे कंटेनर को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कंटेनर से 27 गोवंश बरामद हुए, जिन्हें ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। चालक को पकड़ लिया गया, जबकि तीन भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि कंटेनर पर गोवंश लाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने सिकंदरा क्षेत्र में घेराबंदी कर ली। तकरीबन चार बजे मथुरा की ओर से आता कंटेनर नजर आया। इसे रोकने का प्रयास किया। मगर, चालक ने उसे दौड़ा लिया। कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर कंटेनर को ट्रांसपोर्ट नगर के पास रोक लिया। 

कंटेनर में सवार तीन लोग भाग गए, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। वहीं कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर 27 गोवंश भरे हुए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। गोवंश को गोशाला पहुंचाया गया। रौनक ठाकुर की तहरीर पर चालक कसिम निवासी मुरादाबाद, सजैब, सलीम और शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शरीफ टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। कंटेनर से छुरा, रस्सा और प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी चालक ने बताया कि वह लावारिस गोवंश को उठाते हैं। इसके बाद बिहार और कोलकाता में बेच दिया जाता है। कंटेनर पकड़ने के दौरान महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, विशाल, बृजेश भदौरिया, मनीष, अंकित चौहान आदि शामिल रहे। 

दरोगा ने खुद चलाया कंटेनर 
महासभा के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, चालक के पकड़े जाने के बाद कंटेनर चलाने के लिए कोई नहीं था। मगर, गोवंश को गोशाला भेजना था। इस पर डिवीजन चौकी प्रभारी अवनीत मान खुद कंटेनर को चलाकर बाईंपुर गोशाला ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें