कैंटर चालक ने बताया कि कैंटर में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 160 पेटी हैं। पुलिस ने जब कैंटर से तिरपाल उठाकर देखा तो कैंटर में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। शराब गत्ते के डिब्बों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गये आरोपी रोहताश और कैंटर मालिक अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पकड़ा गया कैंटर
हरियाणा से कैंटर में अंग्रेजी शराब भरकर बिहार के लिए चला रोहताश को शिकोहाबाद में आते-आते झपकी आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गाड़ी आगे जाने लायक नहीं रही। रोहताश मिस्त्री को बुला कर गाड़ी को सही करा रहा था, तभी इसकी सूचना थाना पुलिस को लगी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि कैंटर चालक रोहताश ने बताया कि गाड़ी मालिक अमित ने हरियाणा से बिहार के लिए लोड कराई थी। उसने बताया कि अमित इसी गाड़ी से शराब की तस्करी कर मोटी कमाई करता है।