फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में पुलिस की कार्रवाई: बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 08:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कैंटर में लदी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद फिरोजाबाद जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार रात को शिकोहाबाद थाना पुलिस ने बोझिया के समीप आगरा से इटावा की तरफ जा रहे कैंटर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।  

विज्ञापन


कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब को हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी और कैंटर मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया। बरामद शराब की कीमत बाजार में लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सीओ शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना पर शुक्रवार मध्यरात कैंटर चालक रोहताश पुत्र पालेराम निवासी संत कबीर बस्ती बहादुरगढ़ जिला झज्जर (हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर चालक ने बताया कि कैंटर में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 160 पेटी हैं। पुलिस ने जब कैंटर से तिरपाल उठाकर देखा तो कैंटर में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। शराब गत्ते के डिब्बों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गये आरोपी रोहताश और कैंटर मालिक अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पकड़ा गया कैंटर
हरियाणा से कैंटर में अंग्रेजी शराब भरकर बिहार के लिए चला रोहताश को शिकोहाबाद में आते-आते झपकी आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गाड़ी आगे जाने लायक नहीं रही। रोहताश मिस्त्री को बुला कर गाड़ी को सही करा रहा था, तभी इसकी सूचना थाना पुलिस को लगी। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि कैंटर चालक रोहताश ने बताया कि गाड़ी मालिक अमित ने हरियाणा से बिहार के लिए लोड कराई थी। उसने बताया कि अमित इसी गाड़ी से शराब की तस्करी कर मोटी कमाई करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें