मैनपुरी की थाना कुरावली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सूचना पर नानामऊ मोड़ के पास एक इनामी अपराधी की घेराबंदी की। उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, बचाव करते हुए पुलिस ने आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एएसपी विजय पाल ने बृहस्पतिवार को कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में 20 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर जब जानलेवा हमला के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर शेषराम उर्फ शेष कुमार निवासी गांव रसेमर की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अचानक हुए हमला से संभलते हुए पुलिस टीम ने उसे कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया।
घर की हो चुकी है कुर्की
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया की आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है, पूर्व में कुर्की की कार्यवाही भी की जा चुकी है, करीब नौ माह से वह पुलिस को चकमा देता आ रहा था। गिरफ्तार आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।