फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: चालक को झपकी आने से खाई में पलटी पुलिस की गाड़ी, दो सिपाही सहित तीन घायल

Wed, 19 Oct 2022 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कोतवाली देहात क्षेत्र के पुलिसकर्मी मंगलवार रात को गश्त पर थे। ड्यूटी के बाद बुधवार की सुबह कोतवाली जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी खाई में पलट गई।  
विज्ञापन
सड़क किनारे खाई में पलटी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई पलट गई। इससे गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हादसा गाड़ी चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के पुलिसकर्मी मंगलवार रात को गश्त पर थे। ड्यूटी के बाद बुधवार की सुबह पुलिसकर्मी थाने जा रहे थे। मोबाइल पुलिस की गाड़ी को एतराम खान चला रहे थे। जबकि इसमें कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और होमगार्ड जवान विजय सिंह बैठे हुए थे। 

कासगंज रोड से थाना कोतवाली नगर जाते समय चालक को झपकी लग गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान घायल हो गया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन से उठवाकर थाने पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें