कासगंज में अपने मायके जा रही महिला से शहर में कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों के एटा में होने की सूचना पर जनपद पुलिस की एक टीम ने एटा में डेरा डाल दिया है।
यहां की है घटना
बुधवार को अलीगढ़ जनपद के छर्रा कस्बा निवासी महिला दो बच्चों के साथ अपने मायके सोरोंजी क्षेत्र के गांव खैरपुर जा रही थी। शहर में सकुर्लर रोड स्थित चामुंडा मंदिर के निकट वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को कार सवारों ने गोरहा छोड़ने की कहकर कार में बैठा लिया था। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिया।