फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लाई गई युवती की तलाश में आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली के थाना जनकपुरी की पुलिस टीम ने युवती की तलाश में मंगलवार की रात थाना कोतवाली क्षेत्र के नगरिया में दबिश दी। युवती और आरोपी युवक के नहीं मिलने पर पुलिस युवक के चाचा और भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के नगरिया निवासी दीपू दिल्ली के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी में ही एक युवती मजदूरी करती है। युवती और दीपू के बीच संबंध हो गए। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। 28 जनवरी को दीपू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ मैनपुरी ले आया। युवती के पिता ने थाना जनकपुरी में दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
थाना जनकपुरी के एएसआई टीपी सिंह मंगलवार की रात पुलिस टीम और युवती के परिजन को लेकर मैनपुरी पहुंचे। टीम के साथ दीपू का एक मित्र भी आया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने दीपू के घर पर दबिश दी। दीपू और युवती के घर में नहीं मिलने पर पुलिस दीपू के चाचा और भाई को पूछताछ करने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई है। एएसआई को परिजन ने बताया कि दीपू दो माह से घर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें